गजल
रवायत प्रेम का क्या दस्तूर उन्हें क्या मालूम ,
वो तो हैं गम से बहुत दूर उन्हें क्या मालूम ा
अश्क मोती झरते हैं हंसते नयन सेभी,
हु्न भी होता है बहुत मजबूर उन्हें क्या मालूम ा
दर्द ए बेवफाई होता है बेशुमार या रब
कैसे ज़िन्दगी हुई है बेनूर उन्हें क्या मालूम ा
हमे खतावार भी ठहराना गया हमेशा ,
हम तो बराबर थे बेकसूर उन्हें क्या मालूम ा
सितम दर सितम किया गया मुझपर ,
और हमे था उनका हर बात मंजूर उन्हें क्या मालूम
या खुदा टूट कर हमने उन्हें चाहा पर,
उनका प्यार ही था बहुत मगरूर उन्हें क्या मालूम ा
2 :--मुक्तक :---
जाने कब ये धडकनें कर दें हमसे प्रतिघात,
उम्मीदों के हौसले पर कटते रहते दिन रात ा
देता ह ये मन या रब सिर्फ वही तसल्लियां,
सासें साथ छोड़ देती हैं मिलता जब आघात ाा
Comments
Post a Comment